Categories: JalandharPunjab

जालंधर : शहर आज कुल 47 कोरोना वायरस पॉजिटिव,रिपोर्ट्स की डिटेल

जालंधर
न्यूज़ डेस्क

जालंधर शहर में आज आए कोरोना वायरस के 47 केसों में सबसे ज्यादा भार्गव कैंप,गाँधी कैंप और राम नगर से है। कैंप में एक ही परिवार के आठ तो राम नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों को कोरोना वायरस हुआ है।

इसके अलावा जो इलाके इस वायरस से प्रभावित हुए है वो है – सेठ हुक्म चंद कालोनी, तेज मोहन नगर, गुरू नानक पुरा, नागरा, चंडीगढ़ मोहल्ला, बस्ती दानिशमंदा, हाऊंसिंग बोर्ड कालोनी के मरीज़ शामिल हैं।

इसके अलावा जालंधर देहात के शाहकोट, आदमपुर, गांव बोपाराए, नूरमहल, भोगपुर, नकोदर, भोगपुर, नई आबादी और फिल्लौर के हैं।

वही जालंधर में कांग्रेसी नेता का पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव आया है | पार्षद कमलेश ग्रोवर के बेटे एवं कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर को कोरोना वायरस हो गया है। तेज मोहन नगर के रहने वाले अनमोल की आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले अनमोल ने अपना टेस्ट करवाया था।

इसका पता चलते ही इलाके के लोगों में दहशत सी फैल गई है, क्योंकि कोरोना दौरान अनमोल ज्यादातर वार्ड के काम करवाते नजर आए थे। अनमोल विधायक सुशील रिंकू के भी करीबी है।

अनमोल ने कुछ दिन पहले टैगोर नगर और निजात्म नगर में सेनीटेशन का काम भी करवाया था। अनमोल के पिता स्वर्गीय श्रवण ग्रोवर कई बार कांग्रेस के पार्षद रहे थे। अनमोल ने बताया कि उन्हें शारीरिक तौर पर कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने वैसे ही रूटीन में टेस्ट करवाया था।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.