corona positive
जालंधर
ईशान जुनेजा
माई हीरां गेट के पास मिट्ठा बाजार के निवासी प्रवीण कुमार को COVID 19 पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, सिविल सर्जन ने मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार क्षेत्र को अलग करने के लिए मौके पर चिकित्सा टीमों को रवाना किया है। इलाके के एसडीएम और एसीपी की अगुवाई में नागरिक और पुलिस प्रशासन को भी कड़ी चौकसी करने के लिए मौके पर रवाना किया गया और उन्हें सख्ती से होम क्वारंटाइन किया गया है ।
इससे पहले शहर के निजात्म नगर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई बुजुर्ग महिला के बेटे में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8 तक पहुंच गई है। बता दें कि बुजुर्ग महिला के परिवार को सिविल अस्पताल में आइसोलेट करके रखा गया था। इससे पहले बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें छुट्टी देकर घर में क्वारंटाइन कर दिया गया था। बुखार होने पर उन्हें तीन दिन पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसके बाद दोबारा सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे।बुधवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर से आई रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला ने की है।
कोरोना पॉजिटिव निजात्म नगर के लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने बेटे के संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढना शुरू कर दिया है। बता दें कि पीड़ित की मां का सीएमसी अस्पताल लुधियाना में इलाज चल रहा है जबकि बेटा सिविल अस्पताल जालंधर मैं दाखिल है। दोनों की हालत स्थिर है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.