Categories: LudhianaPunjab

लुधियाना की एडी डाइंग फैक्ट्री में ब्लास्ट, आठ मजदूर गंभीर जख्मी

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित गीता नगर में एडी डाइंग में भयानक ब्लास्ट होने से आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाइंग में काम करने वाले श्रमिक ने बताया कि डाइंग कपड़ा रंगाई का काम रात दिन चल रहा है और रविवार सुबह करीब 4:45 बजे रंगाई करने वाले टंकी ब्लास्ट हो जाने के कारण वहां काम कर रहे आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि तीन लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही सात आठ लोग और घायल बताए जा रहे हैं।

ड्राइंग में इतना भयानक ब्लास्ट हुआ कि रंगाई करने वाला टैंक के परखच्चे उड़ गए और आसपास के फैक्ट्रियों और घरों पर जाकर गिरे। डाइंग टैंक का विस्फोट इतना भयानक हुआ कि आसपास के इलाके में रहने वाले लोग दहशत में हैं।

जानकारी अनुसार, रात में डाइंग मालिक और मैनेजर नहीं थे। सुपरवाइजर के सहारे काम चलाया जा रहा था और लापरवाही होने से रंगाई करने वाले टैंक में अत्याधिक वाष्प भर गया और किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिस लापरवाही के चलते अचानक ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही ताजपुर चौकी पुलिस और थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी।

एडी डाइंग में हुए ब्लास्ट मामले की जांच करने एसीपी देवेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे हैं। सूत्र बताते हैं कि डाइंग का सुपरवाइजर बाहर सोया हुआ था और कुछ लेबर मशीन चला कर ड्राइंग के छत पर जा कर आराम कर रहे थे , जिसके कारण मशीन सूनी पड़ी हुई थी और टैंक में अधिक प्रेशर होने के कारण ब्लास्ट हो गया। दविंदर चौधरी ने मौके का जायजा लिया और जहां विस्फोट हुआ है उसको सील करने के बाद आसपास के घरों के लोगों के बयान दर्ज किये गए। पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने डाइंग मालिक मैनेजर को काबू कर पूछताछ के लिए पुलिस ले गई है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.