Categories: LudhianaPunjab

लुधियाना में Coronavirus का तीसरा मामला, मृतक महिला की पड़ोसन भी निकली पॉजिटिव

लुधियाना के अमरपुरा में कोरोना वायरस से दम तोड़ने वाली महिला की पड़ोसन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। लुधियाना में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीज सामने आ गए हैं। ताजा मामले में महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है। मंगलवार को सेहत विभाग की ओर से राजिंदरा अस्पताल में भेजे गए सैंपल की शुरुआती जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला मृतक कोरोना पॉजिटिव महिला के घर के साथ रहती है। सिविल सर्जन राजेश बग्‍गा ने इसकी पुष्टि कर दी है।

सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने कहा कि 43 सैंपल भेजे गए थे, जिसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के रिश्तेदारों की सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मृतका महिला की बेटी, दोनों बहनों व जीजा की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। बहनों के दोनों बच्चों की रिपोर्ट भी नेगेटिव है। इसके इलावा साथ अन्य पड़ोसियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

लुधियाना में  कोरोना वायरस का यह तीसरा मामला है। जो केस पॉजिटिव आए हैं, उनमें तीनों की महिलाएं हैं। पहला मामला 24 मार्च को गुरदेव नगर की 55 वर्षीय महिला का आया था। इसके बाद 30 मार्च को अमरपुरा की 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अब यह तीसरा मामला भी अमरपुरा से सामने आया है। अब ये तीसरा मामला से अमरपुरा से आया है।

सेहत विभाग के अनुसार जैसे ही मंगलवार रात को महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई, तो सेहत विभाग की एक टीम इलाके में पहुंची और रात को ही महिला को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। सिविल राजेश बग्‍गा का कहना है कि अभी जो 70 साल की महिला पॉजिटिव आई है, उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि यह महिला मृतका के घर के साथ रहती है तो हो सकता है कि उसको मृतका से ही संक्रमण हो गया हो। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है |

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.