Punjab

जालंधर कैंट के लालकुर्ती बाजार में जलाया जा रहा मेडिकल वेस्ट, क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका पैदा हुई..

लालकुर्ती बाजार में मेडिकल वेस्ट जलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका पैदा हो गई है। 

लालकुर्ती क्षेत्र में ही रहने वाले वाल्मीकि सेना (पंजाब) के उपाध्यक्ष कमल किशोर ने कैंटबोर्ड सीईओ ज्योति कुमार को लिखित शिकायत देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है कमल किशोर ने आरोप लगाया कि छावनी परिषद की खाली भूमि पर कुछ लोगों कब्जा करके उसे किराये पर दे दिया है। यहां रह रहे बांग्लादेशी मेडिकल वेस्ट सहित कूड़े को आग लगा देते हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य और कैंट एरिया की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सीईओ से जांच के बाद इस पर उचित कार्रवाई करें। 

उन्होंने लिखा है कि कब्जाधारियों ने जमीन पर झोपड़ियां बनाकर कूड़ा-कचरा उठाने वाले बंगलादेशी नागरिकों को किराये पर दे दी हैं। हर झोपड़ी का लगभग 3500 रुपये किराया वसूला जा रहा है। इस स्थान पर लगभग 100 से 200 बंगलादेशी जगह-जगह से कचरा एकत्रित कर लाते हैं। वे यहां मास्क, कोविड किट्स, सिरिंज आदि मेडिकल वेस्ट सहित अन्य कूड़ा अलग-अलग करते हैं और रात को कूड़ा जला देते हैं। 

मिलिट्री एरिया की सुरक्षा को भी खतरा

कमल किशोर ने बताया कि प्रशासन के कूड़ा नहीं जलाने के सख्त आदेश हैं। इसके धुएं से कैंट स्थित सेना की सुरक्षा को भी खतरा है। यहां से महामारी भी फैल सकती है। कमल किशोर ने भूमि पर कब्जा करने वाले परिवार पर जातिसूचक शब्दावली प्रयोग करने, गुंडागर्दी करने व बच्चों को किडनैप करने जैसी धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.