Categories: JalandharPunjab

हो गया पुलिस विच भर्ती नी मैं – बंदर बैठा चालान काटने, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भगाने में छूटे पसीने

रविवार को उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की खूब दौड़-भाग करवाई। मामला जालंधर के रामा मंडी चौक का है। बंदर ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक लेकर काफी देर तक टेबल पर कब्जा करके बैठा रहा। पुलिस को उसे भगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। रामा मंडी चौक के एक तरफ जालंधर का कैंट एरिया है तो दूसरी तरफ होशियारपुर हाईवे और सामने जालंधर हाईवे है। चौक पर स्थाई तौर पर नाका पुलिस की तरफ से लगाया जाता है। रविवार को भी लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच नाका लगाया गया।

इस दौरान एक उत्पाती बंदर ने पुलिस वालों की परेशानी बढ़ा दी। वह आया और पुलिस की तरफ से लगाए गए बूथ पर जाकर बैठ गया। उसे इतने से ही संतुष्टि नहीं मिली। वह चालान बुक उलट-पुलट कर देखने लगा और पेन भी हाथ में ले लिया। मानो वह अध्ययन कर रहा हो कि चालान बुक क्या होती है और चालान कैसे काटते हैं। दृश्य कुछ ऐसा लग रहा था कि बंदर खुद चालान काटने जा रहा हो।

इस दौरान पुलिस वाले मूकदर्शक बनकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। जब उन्होंने बंदर को भगाने की कोशिश की तो उसने तुरंत घुड़की देकर उन्हें डरा दिया। हालांकि मौका पाकर एक महिला पुलिसकर्मी किसी तरह चालान बुक लेकर भागने में सफल रही। काफी देर तक पुलिस कर्मी इस उत्पाती बंदर के कारण परेशान होते रहे।

ALSO WATCH –

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.