Punjab

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की घोषणा: 100% टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले गांवों को मिलेंगे 10 लाख..

 पंजाब में सरकार की तरफ से उन गांवों को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा, जहां के लोग 100 फीसद टीकाकरण कराएंगे।

पंजाब सरकार ने गांवों में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को एक नई पहल की है। राज्य में जिन गांवों में 100 फीसद टीकाकरण होगा उन गांवों को 10-10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा । मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह घोषणा कोरोना मुक्त गांव अभियान के तहत की है। सीएम ने राज्यभर के गांवों के सरपंचों और पंचों को अपने-अपने गांवों में कोविड के खि़लाफ़ जंग में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। कहा कि सरपंचों और पंच ऐसे लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें जिनमें कोविड के लक्षण नजर आ रहे हों।

मुख्यमंत्री 4000 लाइव लोकेशनों पर अलग-अलग गांवों की पंचायतों के 2000 मुखियों/सदस्यों के साथ एलईडी स्क्रीनों द्वारा बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही सरपंचों को कोविड के इमरजेंसी इलाज के लिए पंचायत फंड में से प्रति दिन 5000 रुपये की सीमा तक खर्च करने की मंजूरी दे दी है और यह सीमा 50,000 रुपये तक निश्चित गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को कोरोना के घातक प्रभावों और कीमती जीवन बचाने के लिए जल्द इस रोग का पता लगाने और इलाज करवाने की जरूरत संबंधी जागरूक करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य सिर्फ विशेष रूप से प्रचार मुहिमों के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने पंचायतों को विशेष मेडिकल कैंप लगाने और पूर्व सैनिकों की सेवाएं लेने के लिए कहा जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई जंगें लड़ी और इस महामारी के खि़लाफ़ राज्य की जंग का हिस्सा हैं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.