Punjab

जालंधर में बुजुर्ग को सरेआम तलवारों से काटा, बाइक से काम पर जाते समय हमला

जालंधर में काला सिंघा रोड से सटी गुरु नानक कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर एक बुजुर्ग को तलवारों से काट डाला। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान जवाद अली के रूप में हुई है। वह पेंटर का काम करता है। 

घटना के समय जवाद अली घर से अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान गुरु नानक कॉलोनी के पास एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया। जब जवाद अली ने अपनी मोटरसाइकिल रोकी तो पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने उस पर तलवारों और दूसरे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में जवाद अली गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर घायल को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।

अभी हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले शुरू कर दिए हैं। हमलावर आसपास के इलाकों के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

4 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.