Punjab

पूर्व हाकी कप्‍तान परगट सिंह काे नियुक्‍त किया पंजाब कांग्रेस का महासचिव,नवजोत सिंह सिद्धू ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर से विधायक और भारतीय हाकी टीम के कप्‍तान परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव नियुक्‍त किया है। सिद्धू ने इस सबंध में ट्वीट जारी कर जानकारी दी है। परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है।

बता दें कि इससे पहले नवजाेत सिंह सिद्धू ने अपने चार सलाहकार नियुक्‍त किए थे। हालांकि उनमें से एक पूर्व डीजीपी मोहम्‍मद मुस्‍तफा ने सिद्धू का आफर ठुकरा दिया था और उनका सलाहकार बनने से इन्‍कार कर दिया था। परगट सिंह को महासचिव नियुक्‍त कर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस में बड़ा संकेत दिया है और साफ कर दिया है कि संगठन में अब उनकी ही चलेगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार सुबह ट्वीट कर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव (संगठन) नियुक्‍त किए जाने की जानकारी दी। इस संबंध में जारी पत्र उन्‍होंने ट्वीट किया। पत्र में कहा गया है, ‘ कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की स्‍वीकृति के बाद मैंने परगट सिंह को तुरंत प्रभाव से पंजाब कांग्रेस कमेटी का महासचिव (संगठन) नियुक्‍त किया है। ‘

परगट सिंह लगातार मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते रहे हैं और एक के बाद एक मुद्दे उठाते रहे हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद में भी वह हमेशा सिद्धू के साथ खड़े रहे व उनका खुलकर समर्थन करते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद सिद्धू हर हालात में परगट सिंह को अहम जिम्‍मेदारी देंगे।

सिद्धू ने 2017 में भारतीय जनता पार्टी छाेड़ने के बाद परगट सिंह और बैंस ब्रदर्स के साथ मिलकर मोर्चा बनाया था। इसके बाद दाेनों के साथ ही आम आदमी पार्टी में शामिल होेने की चर्चाएं चली थीं। बाद में दोनों कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पहले परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी डा. नवजोत कौर सिद्धू के साथ कांग्रेस की सदस्‍यता ली थी औरबाद में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे।

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.