Punjab

PM Modi in Punjab Live: पंजाब में तेज बारिश के कारण पीएम मोदी की रैली रद्द

सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री का राज्य में यह पहला दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राज्य के फिरोजपुर जिले में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

बुधवार की सुबह पीएम मोदी फिरोजपुर में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए पंजाब पहुंचे हैं. पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के मुताबिक वो यहां रैली स्थल से 42,750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे, जिसमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और पीजीआईएमईआर (PGIMER) सैटेलाइट केंद्र शामिल है.

बुधवार की सुबह पीएम मोदी विमान से बठिंडा में उतरे और इसके बाद भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित जिले की ओर रवाना हुए. पीएम मोदी दो साल बाद आज पंजाब पहुंचे हैं. वहीं, सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री का राज्य में यह पहला दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राज्य के फिरोजपुर जिले में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी नागेश्वर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होने वाली फिरोजपुर यात्रा से पहले पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. पंजाब पुलिस पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के लिए एनएसजी, सेना और सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय से काम कर रही है. एक ड्रोन-रोधी दल भी तैनात किया गया है.

पंजाब के फिरोजपुर रैली में पीएम मोदी के आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. ये फैसला कार्यक्रमस्थल पर हो रही लगातार तेज बारिश के कारण लिया गया है. पीएम मोदी फिरोजपुर में रैली स्थल से 42,750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे. हालांकि, शिलान्यास के कार्यक्रम को किस तरह अंजाम दिया जाना है इस पर अभी जानकारी नहीं दी गई है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.