दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार तक जल्द ही पुलिस पहुंच सकती है.
आधिकारिक पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में फरार आरोपी सुशील कुमार की अंतिम लोकेशन पंजाब के बठिंडा में ट्रेस किया गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है और वे पहलवान को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में छापेमारी कर रहे हैं.
1 लाख का इनाम घोषित
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. पुलिस ने कहा था कि मामले में फरार उसके सहयोगी अजय कुमार की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है. दिल्ली की एक अदालत ने सुशील कुमार और छह अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.