Punjab

PUNJAB CRIME ALERT – आरएसएस नेता के बेटे की हत्या, बीच बाजार बदमाशों ने सिर में मारी गोली

एस नेता के बेटे की हत्या, बीच बाजार बदमाशों ने सिर में मारी गोली

मोची बाजार में शनिवार रात दो बदमाशों ने आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली शख्स के सिर में लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा नवीन अरोड़ा  शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। दो शातिर आए और उस पर गोलियां दाग दीं। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग गए। 

गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे दीनानाथ अरोड़ा का नवीन पोता है। मोची बाजार में नवीन मनियारी की दुकान करता था। यूको बैंक के पास आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.