Jalandhar

जालंधर में हुई अजब गजब चोरी की वारदात, चोरों ने पहले टेका मंदिर में माथा और चुरा ले गए दो मोटरसाइकिल, Video Viral

जलांधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सोढल मंदिर के सामने स्थित बॉबी विजन स्टूडियो के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल को रात के अंधेरे में करीब 2:00 बजे अज्ञात युवक चुरा ले गए।

रात के अंधेरे में हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर रात के समय लगाए गए नाकों और पुलिस की जुला टीम के गश्त के बावजूद भी ऐसी वारदातें जालंधर में क्यों हो रही हैं।

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बॉबी विजन स्टूडियो के मालिक मनोज कुमार महाजन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह बीती रात शादी समारोह में अपने दुकान के वर्करों के साथ गए हुए थे।

इस दौरान वह अपने वर्करों की दो मोटरसाइकिल को दुकान के सामने ही पहले की तरह रखे गए हुए थे, लेकिन जब वह रात 2:30 बजे के करीब दुकान पर पहुंचे तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि दोनों ही बाइक वहां पर मौजूद नहीं थी,

जिसके बाद उन्होंने सुबह होते ही आसपास की दुकानों में लगे CCTV फुटेज को जब खंगाला तो पता चला कि उनकी दोनों बाइकों को रात के करीब 2:00 बजे के आसपास कुछ अज्ञात युवक उठा ले गए हैरानी की बात तो यह है कि जिन युवकों ने यह बाइक उठाई उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले सोढल मंदिर के बाहर माथा टेका और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गए।

थाना नंबर 8 की पुलिस को दी गई शिकायत के बाद मौके पर इस मामले की जांच करने पहुंचे दिलबाग सिंह ने बताया कि बॉबी विजन फोटोग्राफर के मालिक मनोज कुमार महाजन ने हमें लिखित शिकायत दे दी है और अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके और दोनों मोटरसाइकिल जल्द से जल्द बरामद किए जा सके।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.