Jalandhar

हादसा या ….? HOSHIARPUR के पुलिस मुलाज़िमों की ADAMPUR रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मिली लाशें

आदमपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात को दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान होशियारपुर निवासी जीवन लाल और प्रीतम दास के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। थाना जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार के रात को 8:30 बजे के करीब स्टेशन मास्टर ने फोन कर सूचना दी कि प्लेटफार्म के पास संदिग्ध परिस्थितियों में दो पुलिस कर्मी पड़े हुए हैं।

इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता लगा कि जीवनलाल और प्रीतम दास की मौत हो चुकी थी। एसएचओ ने बताया कि दोनों की मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


एसएचओ ने बताया कि दोनों मुलाजिम होशियारपुर के रहने वाले है । होशियारपुर की पुलिस लाइन में ही इनकी तैनाती थी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.