Jalandhar

JALANDHAR CRIME – छत पर नए साल का जश्न मन रहे युवक को पड़ोसियों ने दूसरी मंज़िल से नीचे फेंका

पंजाब के जालंधर शहर के लम्मा पिंड में एक युवक को घर की दूसरी मंजिल से पड़ोसियों ने फेंक दिया। इससे उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई। जिस युवक को घर की छत से फेंका वह तेज आवाज में गाने लगाकर अपने परिजनों के साथ न्यू ईयर की पार्टी कर रहा था।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश में किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है।

र की दूसरी मंजिल से गिरे युवक अमनदीप उर्फ प्रीत ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं।

इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है।

सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए अमनदीप उर्फ प्रीत के भाई ने बताया कि वह छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे। छत पर उन्होंने साउंड सिस्टम लगाया हुआ था। इससे चिढ़ कर पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि उसके भाई को पड़ोसियों ने पहले बहाने से बुलाया और फिर छत से नीचे धक्का दे दिया। उन्हें भी तब पता चला जब वह नीचे गिरा। इसके बाद तुरंत प्रभाव से वह प्रीत को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं।

पीड़ित अमनदीप ने कहा कि पड़ोसियों के साथ उनकी पुरानी लड़ाई चल रही है। पहले भी पड़ोसियों ने उनके ऊपर एक झूठा केस दर्ज करवाया था। आज भी जो वारदात की है वह भी खुन्नस में की है। वह अपनी शांति से अपने घर की छत पर अपना जश्न मना रहे थे जो कि उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने उसे धक्का मार दिया।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.