Jalandhar

जालंधर में लूटेरों का कहर,पार्षद के परिवार के साथ गनपॉइंट पर लूटधार्मिक स्थल से माथा तक जालंधर लौट रहा था परिवार ,तेज़धार हथियारों से गाडी के टायर फाड़े

टायर पंक्चर होने पर मदद के बहाने आए थे लुटेरे; कैश-गहने लूट कर ले गए

अमृतसर-जालंधर हाईवे पर करतारपुर के पास बुधवार देर रात सीआरपीफ कैंप के बिल्कुल सामने हाईवे पर एक परिवार को लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूट लिया। लुटेरों ने कार में सवार महिलाओं से सोने के आभूषण और कैश लूटा। परिवार श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहा था।

जालंधर के पार्षद शैरी के रिश्तेदार कोलकाता से पंजाब आए हुए थे और माथा टेकने श्री हरिमंदिर साहिब गए थे। गाड़ी में सवार लोगों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी गाड़ी जब करतारपुर के पास पहुंची तो उन्हें महसूस हुआ कि शायद गाड़ी में कोई गड़बड़ है।करतारपुर से आगे सीआरपीएफ कैंप के सामने उन्होंने गाड़ी रोकी।

गाड़ी से उतर कर देखा तो टायर पंक्चर था। वह स्टैपनी निकाल कर टायर बदली करने लगे तो वहां पर तीन लोग आ धमके। उन्होंने कहा कि वह उनकी मदद कर देते हैं। पहले उन्होंने मदद की, फिर कहा कि कुछ बख्शीश दे दो। कार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें 200 रुपए दे दिए। फिर लुटेरे कहने लगे कि यह कम है। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने 100 रुपए औऱ दे दिए। इसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली। एक लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने कार में सवार मर्दों को गन पॉइंट पर ले लिया।

साथ ही महिलाओं को सोने के सारे गहने उतारने के लिए कहा। वह महिलाओं से सोने की चेन, बालियां, चूंड़ियां इत्यादि सब लूट कर ले गए। कार में सवार मर्दों से कैश लूट कर ले गए। जाते-जाते कार के टायरों को तेजधार हथियारों से फाड़ गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस तरंत मौके पर पहुंच गई थी। देर रात को ही पुलिस ने एरिया में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित परिवार ने बताया कि लूटने वाले तीन लोगों में एक सरदार भी था। सभी ने शराब पी रखी थी। सीआरपीएफ कैंप से कोई मदद करने नहीं आया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.