जालंधर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुल्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 26 दिसंबर की है, जब गांव तराड़ नजदीक क्षमा नामक महिला की लाश मिली थी, जो गुरदासपुर की रहने वाली थी।
क्षमा जालंधर के गुरु नामक मिशन चौक नजदीक प्राईवेट अस्पताल में नौकरी करती थी। परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ ह+त्या का पर्चा दर्ज किया गया था, जिसे आज काबू कर लिया गया है। डी.सी. पी. सुरिंदर धौगड़ी ने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरों से आरोपी की पहचान की जा रही थी लेकिन धुंध के कारण कुछ पता नही चल रहा था। इसी बीच एक आटो नजर आया, जिसकी पहचान कर आटो चालक के पास पहुंचे।
पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह ही महिला को नहर किनारे लेकर गया था, आटो खराब का बहाना बनाकर उसने उससे अश्लील हरकतें की। जब महिला द्वारा शोर मचाया गया तो उसका गला घोट कर उसे मार दिया, जिसके बाद उससे रे+प किया। फिर शव को नहर किनारे छोड़ दिया। इतना ही नही आरोपी फिर दोबारा वहां घटनास्थल पर आया और फिर से मृतका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 का पर्चा दर्ज कर रिमांड हासिल कर लिया है।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.