Jalandhar

जालंधर में हादसा : गैस टैंकर में Blast, 100 से ज्यादा लोगों के जल जाने की सूचना

पंजाब के आदमपुर इलाके से एक बड़ी दुर्घटना की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जालंधर–होशियारपुर रोड पर आदमपुर के मंडियाला अड्डे के पास एक गैस टैंकर में अचानक आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया।  जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण आसपास के कई घरों की छतें तक उड़ गईं और सड़क किनारे बसे दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। 

सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि एलपीजी टैंकर में आग लगने के बाद धमाका इतनी जोर से हुआ कि फैली गैस के कारण पूरा गांव आग की लपटों में बदल गया। अब तक इस हादसे में लगभग 100 लोगों के जल जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां आवागमन रोक दिया है और गांव के घरों में आग में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद गैस फैलने से लोग घरों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं तथा 3 से 4 किलोमीटर दूर डेरों में चले गए हैं। 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। हादसे के गवाह गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टैंकर एक वाहन से टकराने के बाद पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें धमाका हुआ, इसलिए लोगों को लगा कि बम धमाका हुआ है।

वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है, और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गैस सिलेंडर वाले वाहनों और टैंकरों के परिवहन में हमेशा उच्च सतर्कता रखी जानी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा नियमों और आपातकालीन तैयारियों की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

23 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.