Punjab

पंजाब में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी मौजूदा प्रतिबंधों को 31 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं. कैप्टन ने राज्य के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाए.

 दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खुलने देने के ऐलान के अलावा मुख्यमंत्री ने आवास क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहन/रियायतों की घोषणा की. कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच उन्होंने सरकारी विद्यालयों में बस 50 प्रतिशत शिक्षकों के आने और बाकी के घर से ऑनलाइन कक्षाएं लेने का आदेश दिया.

पंजाब में कोविड-19 संबंधी 40 प्रतिशत मौत पिछले 44 दिन में हुई हैं जिससे राज्य में महामारी की दूसरी लहर की भयावहता का पता चलता है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में 31 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण से 6,868 लोगों की मौत हुई थी.

14 मई को यह आंकड़ा बढ़कर कुल 11,477 लोगों की मौत का हो गया, यानी इस साल अप्रैल से लेकर कुल मौतों के आंकड़े में 4,609 की वृद्धि हुई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि गंभीर लक्षण वाले तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का अस्पताल देर से पहुंचना मौतों का मुख्य कारण है.

पंजाब में 11 मई को महामारी से रिकॉर्ड 217 लोगों की मौत हुई थी. पिछले कई दिन से राज्य में हर रोज 100 से अधिक लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो रही है. लुधियाना पंजाब के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल है जहां इस साल एक अप्रैल से 14 मई तक 538 लोगों की मौत हुई है। इस अवधि में अमृतसर में 515 लोगों की मौत महामारी से हुई है. अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्युदर 2.6 प्रतिशत है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में यह दर 0.8 प्रतिशत है.

JALANDHAR DC ने जारी की GUIDELINES

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.