Ludhiana

PUNJAB BREAKING NEWS – शादी समारोह में तोबड़तोड़ फायरिंग, बचने के लिए इधर-उधर भागे लोग,दूल्हे के दोस्त-मासी की मौत, 1 घायल; AAP विधायक भी थे मौजूद

पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह में अंकुर और शुभम मोटा गैंग भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मासी और उसके दोस्त की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। देर रात शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। यह शादी झूला ठेकेदार के परिवार में थी।

पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गोली चलाने वाले वहां से फरार हो चुके थे। घटना के वक्त हल्का नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे। घटना के वक्त पैलेस में करीब 700-800 लोग मौजूद थे।पहले हाथापाई हुई, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूत्रों के अनुसार दो गैंगस्टरों के गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। इस पैलेस में 2 गैंग के बीच फायरिंग हुई।

दूल्हे की 2 अहम बातें….

दुल्हन की एंट्री से पहले गोलियां चलीं: बातचीत में दूल्हे वरिंदर कपूर ने बताया कि उन्होंने करीब 1000 लोगों का अरेंजमेंट किया था अभी दुल्हन की एंट्री होनी थी कि उससे पहले ही गोलियां चलने लगी। किसी तरह उसने खुद भी छुप कर अपना बचाव किया।

मासी और दोस्त की गोली लगे से मौत: वरिंदर ने बताया कि उन्हें नहीं पता किन लोगों ने गोलियां चलाई है और गोली चलने का कारण क्या है। इस घटना में उसकी मौसी नीतू और बचपन के दोस्त वासु की मौत हो गई है। आज रात को रिसेप्शन पार्टी थी। लेकिन अब कुछ समझ नहीं आ रहा क्या करें।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.