जालंधर से झारखंड के लिए जाने वाली पहली श्रमिक एक्सप्रेस रवाना हो गई है। पहले तय समय के अनुसार 11:00 बजे ट्रेन को छूटना था, लेकिन प्रशासन के प्रबंधों के चलते ट्रेन तय समय पर रवाना होने में लेट हो गई। यह ट्रेन दोपहर बाद एक बजकर 24 मिनट पर रवाना हुई।
सिटी रेलवे स्टेशन से 1188 यात्रियों को लेकर यह ट्रेन रवाना हुई। यात्रियों को रेलवे स्टेशन से दूर तीन विभिन्न स्थानों पर एकत्रित करके उनका मेडिकल चेकअप करने के बाद उन्हें वहीं पर ट्रेन की बोगियों की स्लिप दी गई, उनसे किराया नहीं लिया गया।
जिन बसों के जरिए यात्रियों को स्टेशन पहुंचाया गया उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। यहां शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए उनका मेडिकल चेकअप करके अंदर प्लेटफार्म पर जाने दिया गया। ट्रेन में यात्री वही सवार हुए जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन करवाई थी उन्हें प्रशासन, स्थानीय थाना व संगठन की तरफ से एसएमएस के जरिए संदेश भेजा गया था।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.