जालंधर में पुलिस प्रशासन क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रहा है | जगह जगह नाके लगाए जा रहे है , जहाँ तैनात पुलिस मुलाज़िम या तो चालान काटने में व्यस्त है , या तो सिर्फ हेलमेट न पहनने पर बदतमीज़ी से बात करने में माहिर है , मगर जब बात आती है लूटेरो को पकड़ने में तो पुलिस वहाँ मौजूद नहीं होती | बाद में पुलिस FIR करने और तफ्तीश तक ही सीमित रह जाती है |
शहर में क्राइम ग्राफ इतना बढ़ चुका है की आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है | मामला सामने आया है जालंधर के पॉश इलाके शहीद उधम सिंह नगर का जहाँ मंदिर से वापस घर लौट रही महिला रजनी सेतिया वासी शहीद उधम सिंह नगर के साथ सिक्का चौक पर लूट की वारदात होती है |
पीड़िता ने बताया की वो देर शाम 8 : 15 पर जब मंदिर से वापस घर लौट रही थी तो बाइक सवार दो व्यक्ति मोहल्ले से आते है और पीछे से उनका पर्स लूटने की कोशिश करते है और चुन्नी समेत उसे घसीटते हुए ले जाते है , और जब पर्स वो नहीं छोड़ती तो उनपर चाक़ू से हमला भी किया गया और लूटेरे लूट कर फरार हो गए |
मौके पर पहुंचे थाना 4 के ऐएसआई सुच्चा सिंह ने बताया की CCTV की फुटेज खंगाल मामले की जांच कर दोषियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा |
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.