आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान एवं सांसद भगवंत मान (Bhagwant mann) मंगलवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान जैसे ही पत्रकारों ने मान से पार्टी के विपक्ष के तौर पर भूमिका को लेकर सवाल किया तो भगवंत मान आपे से बाहर हो गए और पत्रकारों से भिड़ गए।
दिल्ली चुनाव की तैयारियों को लेकर भगवंत मान ने पंजाब के तमाम पार्टी पदाधिकारियों की एक मीटिंग मोहाली में पार्टी ऑफिस में बुलाई थी। मीटिंग के बाद वो मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार अकाली दल जगह-जगह सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी की मौजूदगी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है।
इस पर भगवंत मान भड़क गए और उन्होंने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को मंदबुद्धि बच्चा कह दिया। मान ने सवाल पूछने वालों को कहा कि अकाली दल कहीं भी नहीं है और विपक्ष में बैठकर विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल आम आदमी पार्टी ने पूछे हैं। आम आदमी पार्टी ही असली विपक्ष है। आप किस अकाली दल की बात कर रहे हो।
इसके बाद भगवंत मान सवाल पूछ रहे पत्रकार से ये कह कर भिड़ गए कि क्या सारे सवाल तू ही पूछेगा। वहीं मीडिया ने कहा कि वो उनके मन मुताबिक सवाल नहीं पूछ सकते। इसी बात पर बहस बढ़ गई और हंगामा के बीच भगवंत मान वहां से चले गए। जिसके बाद वहां मौजूद भगवंत मान के तमाम करीबी भी मीडिया को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे और पत्रकारों ने भी प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.