Punjab

जालंधर:एंबुलेंस तड़पते मरीज को क्यों छोड़ गयी सड़क किनारे, जानकर होंगे हैरान..

रात को एक एंबुलेंस ड्राइवर कैंसर रोगी को सड़क किनारे तड़पता छोड़ गया।रात को एक एंबुलेंस ड्राइवर कैंसर रोगी को सड़क किनारे तड़पता छोड़ गया। करीब 20 मिनट तक मरीज सड़क पर ही तड़पता रहा। मौके पर वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने उसे देखा और परिजनों से संपर्क कर रिश्तेदारों को बुलाया। मरीज का बेटा दूसरी गाड़ी लेकर आया और पिता को इलाज के लिए अमृतसर ले गया।

फगवाड़ा निवासी नवदीप ने बताया कि उनके पिता सतनाम सिंह को कूल्हे का कैंसर है। उन्हें इलाज के लिए जालंधर के न्यू रूबी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालत गंभीर होने पर श्रीमन अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी गई थी।

इस दौरान उसका छोटा भाई श्रीमन अस्पताल में बेड खाली होने व पिता को दाखिल करने की बात करने गया। इसी बीच अस्पताल संचालकों ने एंबुलेंस बुलाकर उनके पिता सतनाम सिंह को रेफर कर दिया।

पैसे न देने के कारण एम्बुलेंस ने सड़क पर ही छोड़ दिया

उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस वाला उनके पिता को बिठाकर लाया और फिर रात को करीब 10 बजे नामदेव चौक के पास सड़क पर ही छोड़ गया। उसने एंबुलेंस के 900 रुपये भी मांगे। उस वक्त उनके पिता के पास पैसे नहीं थे तो वो बिना किसी आसरे वहीं छोड़ चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस वाले को किसी मंहगी सवारी को ले जाने का फोन आया होगा, उसी कारण पिता को अस्पताल छोडऩे के बजाय वह रोड पर ही छोड़कर भाग निकला।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.