Sports

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रोहित शर्मा का बतौर ओपनर होगा बड़ा टेस्ट- संजय मांजरेकर

 टीम इंडिया के लिए आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच जीतना बेहद चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उनके सामने बेहद मजबूत टीम न्यूजीलैंड होगी। न्यूजीलैंड पर पार पाने के लिए टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन करना होगा और इसके लिए जरूरी है कि, टीम में मौजूद हर खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए सौ फीसदी से भी ज्यादा दे। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा था कि, विराट कोहली टीम के लिए गेम चेंजर की भूमिका निभा सकते हैं तो वहीं उन्होंने टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर भी बड़ी बात कही।

 

मांजरेकर ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि, इस फाइनल मुकाबले में एक ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के सामने बड़ी चुनौती होगी। उन्हें एक टेस्ट ओपनर के तौर पर यहां खुद को साबित करना होगा। आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से फाइनल मैच खेला जाएगा और इस मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी का आगाज शुभमन गिल या फिर मयंक अग्रवाल कर सकते हैं। मांजरेकर ने कहा कि, रोहित ने एक एक टेस्ट ओपनर के तौर पर अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसने काफी प्रभावित किया है, लेकिन इंग्लिश कंडीशन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट ओपनर के तौर पर उनकी बड़ी परीक्षा होगी। 


मांजरेकर ने हिंदुस्तान टाइम्स के लिए लिखे एक कॉलम के माध्यम से कहा कि, वो अब शरीर के काफी करीब से खेलते हैं और पहले से ज्यादा धैर्य रखते हैं। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को वो छोड़ देते हैं और उनके पैरों का मूवमेंट काफी बढ़िया हो गया है। लेकिन इंग्लैंड में उनकी बल्लेबाजी का बड़ा टेस्ट होगा। एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव लाना होगा लेकिन एक टेस्ट ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

18 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.