Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर : नशेड़ी बेटे ने बुज़ुर्ग माँ बाप को घर से निकला,मसीहा बन पुलिस ने घर पहुंचाया

जालंधर

(सुखविंदर बग्गा / कैमरामैन गौरव )

जालंधर के विनय नगर में एक युवक ने अपने बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी-बाप और मां को पीट कर घर से बाहर निकाल दिया | वह विनय नगर से लंम्मा  पिंड मे पैदल पहुंचे और दुकान के बाहर बने फुटपाथ ऊपर सो गए |

सैर कर रहे लोगों ने जब उन्हें देखा, तो उठाकर पूछा  तो रिटायर फौजी  हरभजन सिंह पुत्र आत्माराम निवासी विनय नगर ने बताया कि,उनका बेटा नशे का आदी है और आज उन्हें मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया,तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी|

मौके पर पहुंची पीसीआर टीम 54 के एएसआई  जसवीर सिंह व एचसी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग मां-बाप के लिए मसीहा बने | लोगो  की मदद से दोनों को घर छोड़ने  के लिए ले गए और जब घर जाकर दरवाजे की घंटी को बजाया तो युवक ने घर की छत से देखा तो घर के बाहर पुलिस खड़ी थी |

पुलिस को देख कर दूसरी मंजिल से खाली प्लाट में छलांग लगाकर फरार हो गया | जब पुलिस ने आवाज सुनी तो खाली प्लाट में तफ्तीश की ,लेकिन कुछ भी नहीं मिला | पुलिस ने उस युवक का पीछा किया तो कुछ ही दूरी से उसे पकड़ कर थाना रामामंडी पुलिस के हवाले कर दिया | लेकिन पकड़े गए युवक ने सभी आरोपों को झूठा बताया है | फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी |

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.