Categories: JalandharPunjabVideo

JALANDHAR BIG BREAKING – बेख़ौफ़ लूटेरे , गन पॉइंट पर मनी एक्सचेंजर और लाखों की लूट

जालंधर
ईशान जुनेजा

जालंधर बस स्टैंड नज़दीक अरोड़ा मनी एक्सचेंजर की दुकान पर शुक्रवार शाम को नकाबपोश लुटेरों ने गन प्वाइंट पर लाखों की लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने जाते-जाते दुकान मालिक राकेश कुमार और उनके पास काम करने वाली लड़की रूपिंदर और उससे मिलने आई तरनतारन निवासी सरबजीत कौर के मोबाइल भी लूट ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीसीपी अश्वनी कुमार, एसीपी हरेंद्र सिंह, थाना छह के प्रभारी सुरजीत सिंह, सीआईए प्रभारी हरमिंदर सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी मेजर सिंह ने वहां पास ही लगे सीसीटीवी कैमरोंकी जांच की जिसमें लुटेरे कैद हो गए थे।

पुलिस को दिए बयानों में मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह करार खां मोहल्ला में रहता है और कई सालों से मनी एक्सचेंजर का दफ्तर चला रहा है। शुक्रवार करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसके साथ दुकान पर काम करने वाली लड़की रूपिंदर कौर और उसकी बहन जो तरनतारन से आई थी, सर्वजीत कौर भी बैठी थी। इस बीच मुंह पर मफलर बांधे दो युवक अंदर आए। उनमें से एक के हाथ में गन थी।

उन्होंने आते ही मालिक राकेश कुमार को गन प्वाइंट पर लिया और कहा कि सारे पैसे निकाल दो। इसके बाद लुटेरों ने खुद ही गले में पड़ी ढाई लाख की भारतीय करंसी और करीब साढे तीन लाख की विदेशी करंसी उठा ली। इसके बाद दोनों बाहर भागे तो रुपिंदर कौर लुटेरों के पीछे भागी लेकिन लुटेरे फरार हो गए। देर शाम तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही थी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.