Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर पंजाब की ये बहादुर बेटी – कलाई कटने के बाद भी स्नैचर को दबोचा : देखे पूरा वीडियो

जालंधर शहर की इस लड़की की हर जगह तारीफ हो रही है। दीन दयाल उपाध्याय नगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीना तो 15 साल की कुसुम ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को जमीन पर खींच लिया। इस बीच लुटेरे ने मौका पाकर दातर से उसके हाथ पर वार कर दिया। इससे उसकी कलाई कट गई। पर कुसुम ने हिम्मत नहीं हारी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फतेहपुरी मोहल्ले की रहने वाली कुसुम दीनदयाल उपाध्याय नगर में ट्यूशन पढ़ने आई थी।

कुसुम ने बताया कि वह आठवीं में पढ़ती है और ट्यूशन पढ़कर घर की तरफ जा रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुसुम ने बताया की वह अपने पिता को फोन करने के लिए मोबाइल निकाल रही थी। नंबर मिला ही रही थी कि लुटेरे ने उसका मोबाइल छीन लिया।

उसने उनका पीछा किया और एक लुटेरे को तीन बार मोटरसाइकिल से नीचे खींचा। तीसरी बार में जब उसने लुटेरे को उसकी शर्ट पकड़कर नीचे खींचा तो पास में रहने वाले एक अंकल वहां पर आ गए। उन्हें देखकर लुटेरा घबरा गया और उसने उसकी गर्दन पर दातर से हमला किया लेकिन वह उसके हाथ पर लगा। तभी आसपास के लोग आ गए और लुटेरा पकड़ा गया। कुसुम ने बताया कि बाइक पर बैठा दूसरा लुटेरा लगातार कह रहा था कि इसके सिर पर दातर मार दो।

जोशी अस्पताल में कुसुम का उपचार करने वाले डॉक्टर ने कहा कि लड़की के हाथ पर काफी चोट आई है और उसकी सारी नसें कट चुकी थी और हाथ पूरी तरह लटक गया था। लड़की गरीब परिवार से संबंधित है, इसलिए मुफ्त में उसका ऑपरेशन कर नसें जोड़ दी गई हैं। 4 हफ्ते तक उसे प्लस्तर लगा रहेगा, उसके बाद हाथ में मूवमेंट कराई जाएगी।

इस बारे में थाना दो के एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि लड़की के बयान केस दर्ज कर लिया गया है और अविनाश आशू नाम के एक आरोपित को पकड़ लिया गया है।इधर, लड़की को जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद लड़की के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने मोबाइल लुटेरों से भिड़ने वाली कुसुम के लिए राष्ट्रीय व राज्य वीरता पुरस्कार की सिफारिश कर दी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कुसुम ने बड़ा साहस दिखाया है, जो सबके लिए प्रेरणास्रोत है। जख्मी होने के बावजूद वह लुटेरों से भिड़ती रही। उन्होंने कहा कि इस मामले में पकड़े गए बस्ती दानिशमंदा के बेगमपुरा मोहल्ले के अविनाश के खिलाफ सात आपराधिक केस दर्ज हैं।

कोरोना वायरस बढ़ने के कारण उसे जेल से छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपित विनोद कुमार को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा, वह रेलवे क्वार्टर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ लूट के साथ जानलेवा हमले का भी केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO,WATCH-

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.