Categories: JalandharPunjabVideo

JALANDHAR : पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर को उसकी पत्नी ने पीछा कर किसी के घर पकड़ा बरसाई ईटे, लगाए कई इलज़ाम,VIDEO हुई VIRAL -देखे

बाबा दीप सिंह नगर में रहने वाली एक महिला के घर पर थाना चार में तैनात अपने एसआइ पति अरुण कुमार को देख उसकी पत्नी ने वहां हंगामा कर दिया। पहले तो वह गेट पर ईंटे मारते हुए महिला को गालियां निकालती रही और जब पति बाहर निकला तो उसे धक्के मारने शुरू कर दिए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उक्त घटना की वीडियो बना उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

थाना आठ के एएसआइ कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। महिला का कहना था कि एसआइ अरुण कुमार उसका पति है। उसका पिछले पांच साल से एक महिला के साथ चक्कर चल रहा है। उसके पास इसका कोई सुबूत नहीं था। मंगलवार को उसे महिला के घर का पता चला तो वह उसके घर पर पहुंची तो देखा उसके पति की बाइक घर के बाहर खड़ी थी और वो घर के अंदर था। महिला ने आरोप लगाया कि कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति उसे घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता उल्टा तंग करता है। वायरल हुई वीडियो में महिला एसआइ पति को जम कर गालियां निकाल रही है।

इस संबंध में एसआइ अरुण कुमार ने बताया कि उसका महिला से कोर्ट केस चल रहा है। वह जिस महिला के घर आया था वो उसकी जानकार थी और वह उसकी मां का हाल जानने के लिए आया था। उनका कहना था कि उसकी पत्नी जानबूझ कर उसे बदनाम करना चाहती है। वहीं, मौके पर पहुंचे एएसआइ कृपाल सिंह का कहना था कि मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में ला दिया गया है, वही जांच करेंगे।

एसआइ की पत्नी ने मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे एएसआइ कृपाल सिंह पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। महिला का कहना था कि एएसआइ ने उसका पक्ष जानने के बजाये उसके पति अरुण कुमार को मौके से भगा दिया। यही नहीं उसने एएसआइ पर उसे गालियां निकालने के भी आरोप लगाया।

इसके बाद महिला सीपी के घर के बाहर धरने पर पहुंच गई और पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पति के खिलाफ बनती कार्रवाई कर उसके हिस्से की सारी पगार और पेंशन उसे दी जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे वहां से वापस भेजा। 

online delivery in jalandhar
One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.