जालंधर
सुखविंदर बग्गा / ईशान जुनेजा
रोड रेज की एक घटना में शहर के मिल्क बर चौक में कार सवार युवक एएसआइ को अपनी कार के बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। हालांकि इस बिगड़ैल युवक को तुरंत पुलिस ने थोड़ी दूरी पर जाकर क़ाबू कर लिया। मामले को लेकर और जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मिल्क बार चौक पर नाके पर खड़े मुलाजिमों ने एरटिगा कार को रुकने का इशारा किया तो युवक ने वहां तैनात थाना छह के एएसआई मुल्ख राज पर कर चढ़ाने की कोशिश की। एएसआइ को उक्त युवक काफी दूर तक बोनेट पर घसीटता ले गया।एडिशनल एसएचओ गुरदेव सिंह ने पीछा करके युवक को बाकी कर्मियों के साथ मिलकर क़ाबू किया। उसे हिरासत में लेकर थाना 6 ले गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुट गई है।
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
This website uses cookies.