Categories: MogaPunjabVideo

पंजाब : प्रेमिका को धोखा दे करने जा रहा था शादी और फिर खराब हो गयी डोली वाली कार देखे VIDEO – कैसे धुनाई के बाद थाने में करवाया गया ब्‍याह

शहर में एक युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमी युवक ने प्रेमिका को धोखा देकर किसी और से शादी तय कर ली। बुधवार को वह प्रेमिका से दगा करके शादी करने जा रहा था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी किस्‍मत ने धोखा दे दिया। वह शादी के लिए सज-धज कर जिस कार में जा रहा था वह रास्‍तेे में उस जगह खराब हो गई जहां उसकी प्रेमिका थी। प्रेमिका ने उसे देख लिया और कार से खींचकर धुनाई कर डाली। बाद में पुलिस ने थाने में उनकी शादी कराई। पुलिसकर्मियों ने कन्‍यादान किया।

मोगा
संजीव अरोड़ा

युवक सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है और उसकी प्रेमिका घरों में काम करती है। वह प्रेमिका को धोखा देकर किसी और से शादी रचाने जा रहा था, लेकिन उसकी कार उसी फ्लैट के पास खराब हो गई, जहां प्रेमिका काम कर रही थी। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को देखा तो उसे कार से उसे खींच लिया। थोड़ी ही देर में हंगामा खड़ा हो गया। मामला थाने में जा पहुंचा। वहां दोनों पक्षों में शादी की शर्त पर समझौता हो गया। समझौता होते ही आनन-फानन में कफ्र्यू में बिना बैंड-बाजे के दोनों की पुलिस चौकी में ही शादी रचाई गई।

लुधियाना रोड पर एक निजी कंपनी के फ्लैटों में सुरक्षा गार्ड का यहां काम करने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे लॉकडाउन खत्म होने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया था। उसके परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। बुधवार की सुबह जब वह फ्लैटों में काम कर लौट रही थी तो अचानक फ्लैट के बाहर फूलों से सजी कार देखी। कार में उसका प्रेमी दूल्हा बन कर बैठा हुआ था। कुछ लोग कार खराब होने के कारण उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी कोटकपूरा में किसी अन्य के साथ शादी रचाने जा रहा है। उसने प्रेमी को बाहर खींच लिया और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। कर्फ्यू के कारण हंगामा होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शादी करा दी।

दूसरी तरफ कोटकपूरा में बरात का दिनभर इंतजार के बाद शाम को उन्हें बताया गया कि शादी तो किसी और के साथ हो चुकी है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.