Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर में हो रहे सड़क हादसों में जा रही है कीमती ज़िंदगियाँ,NHAI के अफसरों की लापरवाही आ रही है सामने,देखे रिपोर्ट

सुखविंदर बग्गा

जालंधर में बीती रात एक भयानक सड़क हादसे में एक मासूम के सामने उसकी माँ की दर्दनाक मौत हो गयी | जालंधर अमृतसर मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे की ज़िम्मेदार सिर्फ और सिर्फ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को ही कहा जा सकता है क्योंकी यहाँ पर उनके अफसरों की लापरवाही साफ़ सामने दिखाई देती है .

दरहसल पिछले काफी महीनो से घटिया क्वालिटी की बनायीं गयी सड़को में अपनी लापरवाही छुपाने के लिए ठेकेदारों ने सड़क के ऊपर की पट्टिया उखाड़नी शुरू कर दी है ताकि उसकी जगह नई पट्टियां तुरंत बना दी जाए और वो अपनी लापरवाही छुपा सके , मगर अथॉरिटी की गाइडलाइन्स के मुताबिक़ खराब मौसम , धुंध , बारिश , ठण्ड के मौसम में सड़के नहीं बनायी जा सकती और बनी भी तो मुख्य मार्ग पर उसका अंजाम और बुरा हो सकता है | इसके बावजूद लगातार सड़के उखाड़ी जा रही है जिसके कारण पिछले एक महीने में ही कई भयानक हादसे हो चुके है और कई लोग अपनी जान गवा चुके है |

आपको बता दे , एक ही स्पॉट पर पिछले दिनों एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसकी पहचान तक ना हो पाने कारण पुलिस महकमे ने ही उसकी लाश का संस्कार किया था | वही एक भयानक हादसे में एक गाडी के दो टुकड़े हो गए थे पर कई जान बाल बाल बची थी | कई और ट्रैक्टर , ट्रोल्लो के हादसे यहाँ हो चुके है पर अथॉरिटी के चेहरे पर शिकन तक नहीं है और न ही वो इस बारे में वो कुछ बोलना चाहते है |

बीती रात हुए हादसे में , गहरी धुंध की वजह से एक मोटरसाइकिल पर सवार परिवार चौगिट्टी फ्लाईओवर से जा रहा था की अचानक टूटी हुई सड़क पर आकर उसकी बाइक धीमी हो गयी और पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी . हादसे में पीछे बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई वही छोटे बच्चे को भी गंभीर चोटे लगी है | हादसे के बाद अज्ञात ट्रक फरार है और थाना रामा मंडी की पुलिस ने लाश को कब्ज़े में ले मामला दर्ज कर लिया है |

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

4 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.