Video

अमृतसर टिफिन बम बरामदगी से जुड़े तार:अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर रोडे के जालंधर स्थित घर से बेटा गुरमुख हिरासत में

जालंधर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोडे के घर रेड की। जिसमें उनके बेटे गुरमुख सिंह को हिरासत में लिया गया है। भाई रोडे जालंधर के अर्बन एस्टेट के नजदीक हरदयाल नगर में रहते हैं।

यह पूरी कार्रवाई अमृतसर में बरामद हुए टिफिन बम से जोड़कर देखी जा रही है। भाई रोडे ने रेड की पुष्टि की है। हालांकि जांच एजेंसी की तरफ से इस संबंध में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक NIA ने अमृतसर देहात पुलिस की टीम साथ लेकर बीती रात यह रेड की। करीब 30 लोगों की टीम आधी रात को भाई जसबीर रोडे के घर पहुंची। वहां से कुछ विस्फोटक भी बरामद होने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

जिस वक्त रेड हुई, भाई रोडे भी घर पर ही मौजूद थे। हालांकि टीम उनके बेटे को साथ ले गई। अमृतसर में ड्रोन के जरिए गिराए टिफिन बम व हथियारों के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने जांच शुरू की है।

भाई जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि रात करीब सवा 12 बजे उनके घर रेड हुई। दीवार फांदकर पुलिस वाले अंदर आए। अंदर आकर उन्होंने कुंडी खटखटाई तो मैंने दरवाजा खोला। उन्होंने कहा कि हमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है, इसलिए गुरमुख सिंह को लेने आए हैं। उन्हें तलाशी में कुछ नहीं मिला।

इसके बाद कुछ देर बैठकर वो चले गए। इसके बाद 4 बजे फिर उनकी टीम आई कि हमें तलाशी लेनी है। मैंने कहा कि मेरी सेहत ठीक नहीं है। उन्होंने अकेले तलाशी ली और 2-3 बैग भरकर लाए। मुझे नहीं पता कि बैग यहां से मिले या वो साथ लेकर आए थे।

गुरमुख से क्या मिला, अब उसके खिलाफ अदालत में कागज जाएंगे, तभी हमें भी पता चलेगा। रोडे ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते भी NIA ने मुझसे पूछताछ की थी।

कहा जा रहा है कि भाई रोडे के पाकिस्तान में रहते भाई लखबीर सिंह रोडे की भी इस मामले में भूमिका है। लखबीर रोडे इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख है और पाकिस्तान में रह रहा है। लखबीर सिंह ने ही पाकिस्तान से विस्फोटक सप्लाई किए थे, जिसे यहां गुरमुख हैंडल कर रहा था। फिलहाल इस बारे में जांच एजेंसी या पुलिस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.