Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर : शराब तस्कर ने पुलिस पर पेट्रोल बम से किया हमला! , मुलाज़िम झुलसे (देखे वीडियो)

जालंधर / नूरमहल
ईशान जुनेजा

कोरोना वायरस संकट के बीच पूरे जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस बीच नूरमहल में गश्त कर रही पुलिस पार्टी पर एक शराब तस्कर ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई और एक होमगार्ड जवान के घायल होने की सूचना है। घटना गांव नत्थ पंडोरी गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एएसआई सरूप सिंह और होम गार्ड रछपाल सिंह झुलस गए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शराब तस्कर का कारिंदा है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों मुलाजिम नूरमहल थाने में तैनात है। वे सोमवार को बाइक से जा रहे थे। गांव पंडोरी जगीर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने मुलाजिमों को देखकर उन पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों मुलाजिम बुरी तरह से झुलस गए। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.