जालंधर में दो नए CORONA POSITIVE मामले , पंजाब के गुरदासपुर में भी एक की मौत

0
2444
corona positive in jalandhar qila mohalla
corona positive in jalandhar qila mohalla

जालंधर
ब्यूरो रिपोर्ट

पंजाब के जालंधर से दो बड़ी खबरें आज की है की, यहां कोरोना पॉजिटिव के दो और केस सामने आए हैं, जिसमें एक मरीज़ किला मोहल्ला का है तो दूसरा शाहकोट का है। किला मोहल्ला में पॉजिटिव पाया गया मरीज़, कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा का ही रिश्तेदार हैं और उसको उसी से ही कोरोना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, शाहकोट का मरीज़, कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ चुकी कुलजीत कौर का पति है । जालंधर जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या कुल 27 हो गई है।

जानकारी अनुसार, पंजाब में कोरोना से आज 14वीं मौत हुई है। गुरदासपुर के कोरोना संक्रमित पहले मरीज 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अमृतसर के अस्पताल में दम तोड़ दिया है । मरीज़ कोरोना पॉजिटिव के अलावा , चेस्ट इन्फेक्शन , शुगर जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था और अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था |