Business

जुकरबर्ग ने मांगी माफी-फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस 6 घंटे बाद हो पाई ठीक

फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने कहा, ‘फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और मैसेंजर अब ऑनलाइन हैं. आज हुई दिक्कत के लिए माफ करें. मुझे पता है कि आप उन लोगों से जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं.’

भारतीय समयानुसार यह दिक्कत रात करीब नौ बजे शुरू हुई और रविवार तड़के करीब 3 बजे के आसपास सेवाएं फिर से बहाल हो पाईं. सोमवार रात 9 बजे के करीब यूजर्स ने शिकायत की कि वे इन तीनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

जब सेवाएं एकाएक बंद हुईं तो उसके कुछ देर बाद फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इसकी जानकारी है कि कुछ लोगों को हमारे उत्पादों का इस्तेमाल करने में समस्या हो रही है. हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द चीजें सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं और हमें इस असुविधा के लिए खेद है.’ हालांकि, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर आयी इस दिक्कत का कारण नहीं बताया.

सेवाएं ठप होने के बाद इंस्टाग्राम द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट में कहा गया, ‘इंस्टाग्राम और दोस्तों को अभी थोड़ी दिक्कत हो रही है और आपको उनका उपयोग करने में समस्या हो सकती है. हमारे साथ बने रहें, हम इसे लेकर प्रयासरत हैं.’

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस दिक्कत को लेकर ट्वीट की बाढ़ आ गई क्योंकि सोशल मीडिया मंचों के उपयोगकर्ताओं ने इस दिक्कत को लेकर पोस्ट और मीम्स साझा किये. भारत में फेसबुक के साथ-साथ इसके अन्य सोशल मीडिया मंचों के उपयोगकर्ताओं की काफी संख्या है. इस साल की शुरुआत में साझा किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 53 करोड़ वॉट्सऐप उपयोगकर्ता, 41 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ता और 21 करोड़ इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता हैं.

इससे पहले मार्च और जुलाई में फेसबुक में ऐसी दिक्कत आई थी हालांकि वह कुछ ही देर बाद ठीक हो गया था. हालिया मामलों में ऐसा पहली बार है कि सर्विसेज को रिस्टोर करने में इतना लंबा वक्त लगा.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

23 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.