Business

फेसबुक ठप्प होने के बाद मार्क जकरबर्ग ने कुछ घंटों में गंवाए 600 करोड़ डॉलर

सोमवार को सोशल मीडिया कंपनी के स्टॉक में 4.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सितंबर मध्य से ही करीब 15 फीसदी की गिरावट देखी गई है. सोमवार को स्टॉक में हुई बदलाव के बाद जकरबर्ग की 12 हजार 160 करोड़ डॉलर पर आ गई है.

सोमवार को सोशल मीडिया कंपनी के स्टॉक में 4.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. जबकि, सितंबर मध्य से ही करीब 15 फीसदी की गिरावट देखी गई है. सोमवार को स्टॉक में हुई बदलाव के बाद जकरबर्ग की 12 हजार 160 करोड़ डॉलर पर आ गई है. ब्लूमबर्ग की सूची में फेसबुक सीईओ का नाम अब बिल गेट्स के नीचे पहुंच गया है. सोमवार को ठप्प हुए फेसबुक प्रोडक्ट्स के चलते करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए थे.

13 सितंबर को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने आंतरिक दस्तावेजों के कैश पर आधारित स्टोरीज की एक सीरीज की शुरुआत की थी. इसमें खुलासा किया गया था कि फेसबुक अपने प्रोडक्ट्स की खामियों के बारे में जानता है. इन खामियों में युवतियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव और 6 जनवरी को हुए कैपिटल हिल दंगों के बारे में गलत जानकारी जैसी चीजें शामिल हैं. इन खुलासों के बाद सरकारी अधिकारी भी इस ओर सतर्क हुए और सोमवार को ब्हिसलब्लोअर ने अपनी पहचान भी सार्वजनिक कर दी.

फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं सोमवार रात वैश्चिक स्तर पर ठप्प हो गईं, जिसके चलते भारत सहित दुनिया के हजारों उपयोगकर्ताओं को इन डिजिटल मंचों का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

इंस्टाग्राम और मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का स्वामित्व भी फेसबुक के पास है. यह दिक्कत भारतीय समयानुसार रात करीब नौ बजे शुरू हुई. उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे तीनों मंचों में किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.