Featured

19 साल पुराने केस में डेरा प्रमुख राम रहीम सहित 5 आरोपी दोषी करार,रंजीत हत्याकांड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

रंजीत हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है. हालांकि सजा का ऐलान अभी नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट 12 अक्टूबर को सभी दोषियों की सजा सुनाएगी. जानकारी के अनुसार, मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार और जसबीर को दोषी करार दिया गया है. जबकि इस मामले के एक अन्य आरोपी इंदरसैन की मौत हो चुकी है.

रंजीत हत्या मामले में शुक्रवार को आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. वहीं, आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए. सीबीआई कोर्ट को इस मामले में पहले 26 अगस्त को फैसला सुनाना था. 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को अंतिम सुनवाई हुई थी. सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट  में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया.

रंजीत सिंह की 2002 में हत्या हुई थी. इस मामले में सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को आरोप बनाया गया. कोर्ट में लगातार कई बार सुनवाई टली. जबकि सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ 2003 में केस दर्ज किया था और 2007 में कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किए थे. रंजीत सिंह डेरे में मैनेजर का काम करता था.

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है. इसके अलावा वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.