Business

केंद्र सरकार ने आयकर दाताओं को दी बड़ी राहत..

केंद्र सरकार ने गुरुवार को आयकर दाताओं के लिए काफी राहत भरी खबर का ऐलान किया। 

सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कंपनियों के लिए ITR फाइल करने की डेडलाइन को नवंबर 30 तक के लिए विस्तारित कर दिया है। CBDT की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि महामारी की विकट स्थिति को देखते हुए टैक्सपेयर्स के लिए कुछ टैक्स अनुपालन की समयसीमा को बढ़ाया जा रहा है।  

कंपनियों अब 15 जुलाई तक जारी कर पाएंगी Form-16

केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड ने कहा है कि नियोक्ता द्वारा कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 जारी करने की समयसीमा को 15 जुलाई, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की मियाद को 31 अक्टूबर और ट्रांसफर प्राइसिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की डेडलाइन को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। विलंबित या संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए समयसीमा को बढ़ाकर 31 जनवरी, 2022 कर दिया गया है। 

वित्तीय संस्थानों के लिए स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा भी 30 जून, 2021 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसे प्रस्तुत करने की मौजूदा समयसीमा 31 मई, 2021 तक थी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.