Politics

जानिए लालू की लाड़ली रोहिणी ने क्‍यों कहा- किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्‍या करूं?

राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के राज्‍यसभा सांसद सुशील मोदी से भिड़ीं हुईं हैं।

उनके एक के बाद एक सियासी ट्वीट के कारण उनकी सियासत में एंट्री को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए रोहिणी ने कहा कि बहन-बेटी का राजनीति के बाजार में स्वार्थ पूर्ति के लिए उपयोग करने पर बहन-बेटी जवाब देना जानती हैं। वे ऐसा ही कर रहीं हैं। अब इसमें किसी को मिर्ची लगी तो वे क्या करें? रोहिणी ने आज अपने ट्वीट में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। पूछा कि वे उन्‍हें सुशासन बाबू कैसे कहें?

जवाब देना जानती हैं बहन-बेटियां

रोहिणी ने लगातार दूसरे दिन अपने ट्वीट्स का सीरियल ब्‍लास्‍ट किया। इस दौरान उन्‍होंने इन दिनों ट्विटर पर अपनी राजनीतिक सक्रियता को आत्मसम्मान की रक्षा में ट्वीट और बचाव बताया तथा इसके राजनीतिक निहितार्थ या उनके राज्यसभा जाने की योजना से इनकार किया। राज्‍यसभा सांसद सुशील मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग मुझे सृजन चोरनी के भाई के तरह समझते हैं, जो हर बार चोर दरवाजा से मेवा खाते हैं। एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि बहन-बेटी का राजनीति के बाजार में स्वार्थ पूर्ति के लिए उपयोग करने पर बहन-बेटी जवाब देना जानती हैं। अब इसमें किसी को मिर्ची लगती है तो वे क्या करें?

आपको कैसे करें सुशासन बाबू?

रोहिणी ने अपने एक अन्‍य ट्वीट में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। मुख्‍यमंत्री से सवाल पूछतीं रोहिणी ने लिखा है कि वे उन्‍हें सुशासन बाबू कैसे कहें, जब जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मारे-मारे फिर रही है, एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों की मौत हो रही है तथा स्वास्थ केंद्रों का हाल भूत बंगला जैसा है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.