Business

महंगाई का जोरदार झटका! दिसंबर में रसोई गैस हुई 100 रुपये से ज्‍यादा महंगी

 दिसंबर महीने का पहला दिन है और महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से LPG Gas Cylinder की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से 100.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ी हैं. यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपए हो गई है.

आज दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपये के पार कर गया. दो महीने पहले यह 1733 रुपये पर था लेकिन 1 दिसंबर 2021 की इसकी कीमत 2101 रुपये हो गई है. मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपये का हो गया है. वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपये का हो गया है. चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2234 रुपये देने होंगे.

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये बनी हुई है। वहीं कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये कीमत है। गौरतलब है कि रसोई गैस के दाम पिछली बार 6 अक्टूबर को बढ़ाए गए थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

5 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.