Business

FASTWAY GROUP के मालिक से 6.70 करोड़ मिलने के बाद ED और IT की जांच और तेज हुई, सुरिंदरपाल पहलवान से लिंक तलाश रही केंद्रीय एजेंसियां

पंजाब के ग्रेटर मोहाली एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) गबन मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट और इनकम टैक्स की जांच तीसरे दिन भी लगातार जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से पिछले दो दिन से जांच की जा रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरिंदरपाल पहलवान और लुधियाना के बड़े ट्रांसपोर्टर और फास्टवे केबल कंपनी के मालिक गुरदीप सिंह के 8 ठिकानों पर जांच की जा रही है। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों को 5 लॉकर और एफडी मिली हैं, जिसकी कुल कीमत 6.70 करोड़ रुपए है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के करीबी गुरदीप सिंह के घर पर ईडी के बाद शुक्रवार को इनकम टैक्स महकमे ने भी छापामारी की। जांच के दूसरे दिन आयकर विभाग के 24 अधिकारी गुरदीप सिंह के घर पहुंचे थे। ईडी की टीम गुरुवार सुबह गुरदीप सिंह के घर पहुंची।

गुरदीप सिंह पंजाब में फास्टवे ऑपरेटर कंपनी के मालिक हैं। वह शिरोमणि अकाली दल के नेता भी हैं। इसके अलावा गुरदीप सिंह जुझार ट्रांसपोर्ट के मालिक भी हैं। जुझार ट्रांसपोर्ट पंजाब में बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों में से एक है। इसके तहत बसें, ट्रक और दूसरे वाहन चलते हैं।

टीमें उनके घर और फास्टवे कार्यालय पर जांच कर रही हैं। गुरदीप सिंह सुखबीर के नजदीकी हैं और सुरिंदर पहलवान भी अकाली दल का करीबी रहा है। इस रेड से पंजाब की राजनीति में बड़ा उबाल आने की चर्चाएं गर्म हैं।

ईडी की टीमें शहर में गुरदीप सिंह के घर समेत 4 जगह जांच कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने गुरदीप सिंह और उनके स्टाफ से बैंक डिटेल से लेकर दूसरी तरह के रिकॉर्ड की मांग की है। यह भी जानकारी मिल रही है कि उनके कार्यालयों में अकाउंट डिपार्टमेंट में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटरों की भी जांच हो रही है

। पिछले समय में हुए लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब में ईडी की टीमों ने कई जगह छापा मारा है। मामला 2017 में स्टेट विजिलेंस टीम की ओर से दर्ज केस से जुड़ा है और ठेके देने के मामले में बड़े घोटाले का है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

18 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.