Business

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की बड़ी डील, मनीष मल्होत्रा की कंपनी में खरीदेगी इतने फीसदी हिस्सेदारी…

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटे की सब्सिडियरी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एक बड़ी डील की है. रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने बताया कि वह मनीष मल्होत्रा की कंपनी एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है.

मनीष मल्होत्रा के सिग्नेचर स्टाइल काफी मशहूर है. यह लेबल शुरू करने से पहले 31 साल तक मनीष मल्होत्रा कॉस्ट्यूम डिजाइनर थे. वहीं देश के सबसे बड़े लग्जरी रिटेलर रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड पिछले 14 साल में ग्लोबल लग्जरी ब्रांड से प्रीमियम ब्रांड बना है.

मनीष मल्होत्रा ब्रांड में पहली बार कोई बाहरी इनवेस्टमेंट हुआ है. अभी तक इस लेबल में सिर्फ मनीष मल्होत्रा का ही निवेश था. मनीष मल्होत्रा का लेबल 2005 में लॉन्च हुआ था. मनीष मल्होत्रा के 4 फ्लैगशिप स्टोर मुंबई, नई दिल्ली और हैदराबाद में हैं. इसके अलावा इस लेबल के ऑनलाइन 1.20 करोड़ सोशल फॉलोअर्स है.

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ”मनीष मल्होत्रा के साथ रणनीतिक पार्टनरशिप के साथ हम भारतीय आर्ट और कल्चर को बढ़ावा देना चाहते हैं. आंत्रप्रेन्योर के तौर पर मनीष मल्होत्रा ने यह ब्रांड शुरू किया था और वक्त से पहले की सोच रखते थे.”

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि कंपनी मनीष मल्होत्रा के साथ इस यात्रा में पार्टनर होने के लिए उत्साहित हैं.

बता दें कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह की सभी रिटेल कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.