yuvraj-singh arrested in haryana
हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है.
युवराज सिंह हाई कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे. जहां पर हिसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की है.
उनसे हिसार जियो मेस में पूछताछ की गई. इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया है. इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे.
इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की, कुछ सवालों के जवाब उनसे जानें और फिर अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया.
युवराज सिंह के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. उसके खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने हांसी थाना शहर में SC-ST एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. इस मुकदमे को खारिज कराने के लिए युवराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर हाईकोर्ट ने युवराज के खिलाफ पुलिस की उत्पीड़न कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.
युवराज हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही इस जांच में शामिल होने के लिए हिसार पहुंचे थे. उनके साथ सुरक्षाकर्मी के सहित चार पांच स्टाफ के लोग और वकील भी चंडीगढ़ से हिसार पहुंचे थे. कुछ घंटों की कार्रवाई और पूछताछ के बाद वे एक बार फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए. गौरतलब है कि सोशल एक्टिविस्ट रजत कलसन ने पुलिस में की थी शिकायत, जिस पर युवराज के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.