COVID Latest Update

मोदी ने सीएम शिवराज से कहा-कोरोना और ब्लैक फंगस को रोकने में केंद्र करेगा मदद..

 मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है। नए प्रकरणों की संख्या तेजी के साथ घट रही है।

एमपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है। नए प्रकरणों की संख्या तेजी के साथ घट रही है। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए किल कोरोना अभियान चल रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा में दी।

सीएम ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए पीएम को जताया आभार

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार माना। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर तक संकट प्रबंधन समूह का गठन किया गया है।

ब्लैक फंगस और कोरोना को रोकने में केंद्र करेगा हरसंभव मदद

प्रदेश में ब्लैक फंगस के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि ब्लैक फंगस और कोरोना बीमारी को रोकने में मध्य प्रदेश को केंद्र हरसंभव सहायता करेगा।

कोरोना से पहले नहीं थी कोई बीमारी, फिर भी 53 प्रतिशत ने जिंदगी हारी

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए डेथ ऑडिट में खुलासा हुआ है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मरने वालों में ऐसे लोग ज्यादा थे, जिन्हें मधुमेह, रक्तचाप या अन्य कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वे संक्रमित होने के पहले पूरी तरह स्वस्थ थे, फिर भी कोरोना ने ऐसा जकड़ा कि जीवित न बच सके। यह डेथ आडिट 21 अप्रैल से 11 मई के बीच हुई 158 मौतों का किया गया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.