World

अयोध्‍या में हुआ शिलापूजन: रामजन्मभूमि की नींव भरे जाने से पूर्व हुआ शिलापूजन, कूर्म नाम की शिला स्थापित..

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष प्रचारक भय्याजी जोशी ने निर्माणाधीन रामजन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा की। सुबह सात बजे शुरू हुई यह पूजा वास्तु से संबंधित थी। इन दिनों मंदिर की नींव भरी जा रही है।

 संघ के शीर्ष प्रचारक भय्याजी जोशी ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ वैदिक विधि-विधान से किया पूजन। वैदिक मान्यता के अनुसार इस तरह का पूजन निर्दिष्ट स्थान विशेष के अनिष्ट का नाश और बहुआयामी शुभता प्रदान करने वाला होता है।सोमवार को वह दिन भी आ गया, जब मंदिर के संपूर्ण परकोटा की नींव के साथ गर्भगृह पर भी नींव भरे जाने का काम शुरू हुआ। इस प्रक्रिया से पूर्व भय्याजी ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राजपरिवार के मुखिया बिमलेंद्रमोहन मिश्र, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्रदास, डा. अनिल मिश्र के साथ पूजन किया।

इस दौरान वैदिक आचार्यों ने नवग्रह के साथ सभी दिशाओं और कोणों की प्रतिनिधि शिलाओं का पूजन कराया और उन्हें यथास्थान प्रतिष्ठित कराया। इस क्रम में वैदिक विधान के अनुरूप पूर्व दिशा में नंदा, दक्षिण में भद्रा, पश्चिम में जया तथा उत्तर में पूर्णा एवं आग्नेय कोण में अजिता, नैऋत्य कोण में अपराजिता, वायव्य कोण में शुक्ला तथा ईशानकोण में शोभागिनी एवं मध्य यानी गर्भगृह के भूगर्भ में कूर्म नाम की शिला स्थापित की गई।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.