Sports

डैनियल सैम्स का बड़ा फैसला: IPL से लौटकर डैनियल सैम्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया ब्रेक..

 इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल डैनियल सैम्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेना का फैसला लिया है।

आइपीएल खेलने भारत पहुंचे सैम्स ने स्वदेश लौटने के बाद अपने क्रिकेट बोर्ड से इस बात का अनुरोध किया था कि उनको फिलहाल किसी टीम में ना चुना जाए। निजी कारणों की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने टीम से बाहर रखने का अनुरोध किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें मैथ्यू वेड, झाय रिचर्ड्सन, रिले मेरेडिथ और तनवीर सांगा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल थे लेकिन सैम्स को जगह नहीं दी गई।

आइपीएल खेलने भारत पहुंचे सैम्स ने स्वदेश लौटने के बाद अपने क्रिकेट बोर्ड से इस बात का अनुरोध किया था कि उनको फिलहाल किसी टीम में ना चुना जाए। निजी कारणों की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने टीम से बाहर रखने का अनुरोध किया था। बताया जा रहा है कि मानसिक तौर पर वह मैच के लिए खुद को तैयार नहीं मान रहे इसी वजह से वह कुछ दिन के लिए ब्रेक लेंगे। 28 साल के सैम्स आइपीएल के पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा था।

सैम्स ने भारत के खिलाफ सिडनी में दिसंबर 2020 में अपना टी20 डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के टी20 लीग बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से उनको टीम में मौका दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 4 टी20 मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए थे और 54 रन भी बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 234 का रहा। वह अपने पिछले मुकाबलों में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी उनकी चाहत थी। आइपीएल 14वें एडिशन से पहले उनको आरसीबी में ट्रांसफर किया गया था।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.