COVID Latest Update

मास्क न लगाना पड़ा Sonu Nigam को महंगा, सोशल मीडिया पर लोगो ने जमकर किया ट्रोल !

सोनू निगम के मास्क न लगाने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, जिसके बाद उन्होंने भी ट्रोलर्स को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है. सोनू निगम ने खूब खरी-खोटी सुनाई है.

नई दिल्ली: सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कंगना रनौत की तरह ही सोनू भी काफी बेबाक हैं और लोगों के सामने अपनी बातों को रखते हैं. इन दिनों देश में कोरोना से हालात खराब हैं. ऐसे में सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. ऐसा ही सोनू निगम ने भी किया है. उन्होंने लोगों की मदद के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया और खुद भी बल्ड डोनेट किया. ब्लड डोनेशन के साथ ही सोनू निगम ने 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी मदद के तौर पर दिए हैं. 

सोनू हुए ट्रोल तो की ऐसी हरकत

ब्लड डोनेट करते वक्त सोनू निगम ने मास्क नहीं लगाया था. ये बात लोगों को पसंद नहीं आई और गुस्साए लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. भड़के फैंस ने सोनू की खूब क्लास लगाई. इससे परेशान सोनू निगम ने ट्रोलर्स को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया और खूब खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान उनकी जुबां से भी कई अपशब्द निकल गए.

सोनू ने कही ये बात

सोनू ने लिखा, ‘यहां जो लोग आइंस्टाइन बन रहे हैं उनके लिए, मुझे उन्हीं की भाषा में जवाब देने दो, जिसके ये लोग लायक हैं.’ इसके बाद उन्होंने कई अपशब्दों का प्रयोग किया है. अब सोनू का ये जवाब वायरल हो रहा है. सोनू निगम के इस गुसे वाले अंदाज को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कई लोग उनका आलोचना भी कर रहे हैं. उनके इस जवाब पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.