COVID Latest Update

दुखद ख़बर:- Corona ने ली एक और सेलिब्रिटी की जान, Thummala Narasimha Reddy का निधन

थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी का सोमवार को निधन हो गया. एक्टर कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देश में हर दिन हजारों लोग अपनी जान गवां रहे हैं. ये वायरस अब तक लाखों परिवारों को उजाड़ चुका है. जाने माने यूट्यूबर, एंकर, पत्रकार और अभिनेता थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी का सोमवार को कोविड (Covid 19) के कारण निधन हो गया. टीएनआर के रूप में लोकप्रिय  थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी ने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था. 

धीरे-धीरे बिगड़ी हालत

बीते दिनों थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी ने कोविड का टेस्ट करवाया था जो कि पॉजिटिव आया, जिसके बाद वह घर में आइसोलेसन में थे. टीएनआर (TNR) के परिवार ने उन्हें ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया था. टीएनआर यूट्यूब पर ‘फ्रैंकली स्पीकिंग’ में मशहूर हस्तियों के साथ उनके साक्षात्कार के लिए लोकप्रिय थे. टीएनआर ने चरित्र कलाकारों के रूप में कुछ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने लेखक और अभिनेता एल.बी. 

नानी ने भी जताया दुख

श्रीराम के अस्टिेंट के रुप में भी काम किया था उन्होंने ‘बोनी’, ‘नेने राजू नेने मंत्री,’ ‘जॉर्ज रेड्डी’, ‘सुब्रह्मण्यपुरम’ और ‘उमा महेश्वर उग्रा रूपस्या’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. एक्टर नानी ने टीएनआर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, के निधन की खबर सुनकर मेरे होश उड़ गए. मैंने उनके कुछ इंटरव्यूज देखे थे. टॉपिक पर रिसर्च और सवाल पूछने के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं था. एक्टर को मेरी श्रद्धांजलि. भगवान उनके परिवार को इस दुख का सामने करने का सामर्थ्य दें.’ 

बिंदला गणेश ने किया ट्वीट

निमार्ता बंदला गणेश ने ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे मित्र टीएनआरका निधन हो गया है, परिवार के प्रति संवेदना और भगवान उन्हें दुख सहने की शक्ति दें.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.