World

आखिर क्यों, महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रही Corona Second Wave

कोरोना की दूसरी लहर महिलाओं के लिए ज्यादा घातक साबित हो रही है. इस लहर में पहली लहर की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा संक्रमित हो रही हैं जबकि महिलाएं घर से निकलती भी कम हैं.

हैदराबाद

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा रखी है. पहली लहर ने सबसे अधिक बुजुर्ग लोगों को चपेट में लिया था तो दूसरी लहर में कम उम्र के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं. आंकड़ों में यह बात भी सामने आई है कि दूसरी लहर में महिलाएं अधिक संक्रमित हो रही हैं, ये अपने आप में बड़ी चिंता का विषय है.

कितनी महिलाएं हुईं संक्रमित

हैदराबाद के हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में कुल संक्रमित मरीजों में महिलाओं का प्रतिशत, 38.5 प्रतिशत है जो बीते साल जुलाई में 34 प्रतिशत ही था. अगर पूरे देश के आंकड़ों की बात करें तो महिलाएं 35.4 फीसदी संक्रमित हुई हैं. वहीं कुल संक्रमितों में 64.6 फीसदी पुरुष हैं.

क्यों संक्रमित हो रहीं महिलाएं

सवाल उठता है कि इस बार महिलाएं अधिक संक्रमित क्यों हो रही हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि महिलाओं में संक्रमण बढ़ने का कारण वायरस का म्यूटेट होना है यानी वायरस के स्वभाव में लगातार परिवर्तन हो रहा है. महिलाओं के अलावा कम उम्र के लोग भी वायरस की चपेट में आ रहे हैं. तीसरी लहर में भी बच्चों और महिलाओं के लिए ही खतरा बताया जा रहा है. जानकारों ने आगाह कर दिया है कि तीसरी लहर आएगी जरूर.

कहां कितनी महिलाएं संक्रमित हुईं

बीत करें बीते साल की तो सबसे ज्यादा महिलाएं संक्रमित बिहार में हुईं. बिहार में 42 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हुईं. जबकि महाराष्ट्र में 38 प्रतिशत, कर्नाटक में 36 प्रतिशत और तमिलनाडु में 32 फीसदी महिलाएं संक्रमित हुईं. 

ऑक्सीजन की कमी महिलाओं में अधिक?

ब्राजील में भी इस बार वायरस का नया स्ट्रेन महिलाओं को अधिक संक्रमित कर रहा है. वहां एक रिसर्च में सामने आया है कि महिलाओं में ऑक्सीजन की कमी अधिक हो रही है हालांकि ऐसा गर्भवती महिलाओं के केस में हो रहा है. डिलीवरी से पहले या बाद में ऑक्सीजन की कमी हो रही है. ब्राजील में सबसे अधिक मौत गर्भवती महिलाओं की हो रही है.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.